
2003 से, एनिमल राहत कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कोलकाता में बैलों, गधों, टट्टुओं, घोड़ों और अन्य कामकाजी पशुओं के जीवन को बदल रहा है। हमारे आपातकालीन बचाव कार्यक्रम और महत्वपूर्ण फील्डवर्क के लिए प्रसिद्ध, हम तीन असाधारण सैंक्चुरियां भी चलाते हैं। पशुओं की पीड़ा को समाप्त करने के लिए हमेशा प्रयास करते हुए, हमारा मानना है कि कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सबिलिटी हमें जरुरतमन्द जिनदागियों को बचाने में मदद करती है।
आपकी कंपनी कैसे बदलाव ला सकती है:
- प्रत्यक्ष दान: एनिमल राहत को प्रत्यक्ष दान देकर हमारे मिशन का समर्थन करें, जिससे हमें पशुओं को बचाने, पुनर्वास करने और उनकी देखभाल करने में मदद मिलेगी।
- chuपरियोजना-विशिष्ट योगदान: बचाए गए पशुओं की देखभाल को स्पॉन्सर करके, हमारी सैंक्चुरियों में बुनियादी ढांचे के विकास और उपकरण खरीदने जैसी पूंजीगत परियोजनाओं में मदद करके, या मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक या आपातकालीन बचाव जैसी विशिष्ट पहलों का समर्थन करके आप प्रभावशाली मदद कर सकते हैं।
व्यवसाय सकारात्मक बदलाव लाने और हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अपने CSR बजट के ज़रिए एनिमल राहत के साथ भागीदारी करके, आपकी कंपनी पशुओं के जीवन में बदलाव का एक जरिया बन सकती है – जीवन बचा सकती है, पीड़ा कम कर सकती है और पशुओं के लिए एक दयालु दुनिया बनाने में मदद कर सकती है।
अप नीचे दिए गए फॉर्म का उपयोग करके अपनी रुचि दर्ज करें इसके बाद हमारी टीम की ओर से आपसे संपर्क कर आपको पार्टनरशिप और मदद करने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।