भारत के बहुत से हिस्सों में गहरे कुएं, जलाशय, नालियाँ और जल निकासी गड्ढे हैं, जिनमें से कई को खुला छोड़ दिया गया है। कुछ गड्ढे या कुएं इतने बड़े होते हैं कि उन्हें ढक पाना मुश्किल होता है, और जिनमें धातु या लकड़ी से ढक्कन लगाया भी गया हो, उन्हें अक्सर कहीं और इस्तेमाल करने के लिए हटा दिया जाता है। ऐसे में पशुओं का इनमें गिर जाना और नीचे फंस जाना आम बात है — कई बार ये गड्ढे 50 से 80 फीट गहरे होते हैं। एनिमल राहत को गांववालों से — और कई बार स्थानीय अधिकारियों से भी — अक्सर ऐसे फोन आते हैं, जिनमें ऐसे पशुओं की जानकारी दी जाती है जिन्हें बाहर निकालने के लिए तत्काल मदद की ज़रूरत होती है।

एनिमल राहत की बचाव टीमें हार्नेस, रस्सियों और हेलमेट जैसे रैपलिंग गियर से हमेशा तैयार रहती हैं। टीम के सदस्य गहरे खड्डों या कुओं में सैफ पशुओं को बचाने के लिए प्रशिक्षित है। उन्होंने रस्सियों के सहारे पशुओं को निकालने से लेकर औद्योगिक क्रेन तक के तरीकों का इस्तेमाल करके बिल्ली के बच्चे से लेकर गाय जैसे बड़े पशुओं का रेस्क्यू किया है।