कई गधों को ईंट भट्टों और रेत खदानों जैसी जगहों पर बेहद थकाने वाले काम के लिए मजबूर किया जाता है, जहाँ वे रोज़ भारी बोझ ढोते हैं। उन्हें हद से ज़्यादा काम करवाया जाता है, ठीक से खाना नहीं दिया जाता, और तेज़ गर्मी और आग बरसाते सूरज से बचने के लिए न तो पानी मिलता है और न ही आराम। वे जहां गिरते हैं, अक्सर वहीं मर जाते हैं।

एनिमल राहत की टीम अक्सर उन जगहों पर जाती है जहाँ गधों से ज़बरदस्ती काम करवाया जाता है, ताकि उन्हें टीके दिए जा सकें और उन कई बीमारियों का इलाज किया जा सके जिनसे ये लंबे समय से पीड़ित पशु जूझ रहे होते हैं। टीम ईंट भट्टा मालिकों के साथ मिलकर गधों की जगह ट्रैक्टर इस्तेमाल करवाने का प्रयास करती है और यह सुनिश्चित करती है कि सेवानिवृत्त पशु उनके साझेदार सैंक्चुरी में शांति से जीवन बिता सकें।