बिना पूरे दिन एक बूंद पानी पिए यह गधी कभी भट्ठे पर तपती धूप में भारी-भारी ईंटों के ढेर ढोते हुए अपना दिन बिताती थी। जब थकान के कारण उसकी चाल धीमी पड़ जाती, तो उसे चलते रहने के लिए मजदूर उसे मारते थे।

आज वह Animal Rahat के एक अभयारण्य में सुरक्षित है। अपनी ज़िंदगी में पहली बार, सभी बोझों से मुक्त होकर, वह खुलकर घूमने, दूसरों के साथ घुलने-मिलने और चरने के लिए आज़ाद है। और हम आपसे एक खास मदद चाहते हैं:

हम उसे क्या नाम दें? नीचे वोट करें!

उसकी आज़ादी की शुरुआत तब हुई जब एनिमल राहत की टीम भट्ठे पर वहाँ मौजूद थकी हुई गधियों को मुफ्त पशु-चिकित्सा सहायता देने पहुँची। उन्होंने उनके विभिन्न रोगों, चोटों और घावों का इलाज किया और अंततः एक दिन भट्ठे के मालिक को अपने काम में पशुओं को इस्तेमाल करने की बजाय मशीनों से करने के लिए मना लिया।

जब ट्रैक्टर और ट्रॉलियों ने गधियों की जगह ले ली, तो एनिमल राहत ने सभी को बचाकर अपने स्थायी अभयारण्य में ले आए। अब यह गधी अपना समय अपनी सबसे अच्छी दोस्त (एक अन्य रेस्क्यू कर लाई गधी) की देखभाल करते हुए और उन साधारण खुशियों का आनंद लेते हुए बिताती है, जिनसे वह पहले वंचित थी और जिनके बारे में वह जानती भी नहीं थी। अब उसे एक अनोखी पहचान मिली है वह बेहद जिज्ञासु, शांत स्वभाव की और चंचल है।

हमारे अभयारण्यों में, गधियाँ अपने देखभाल करने वालों के बुलाने पर खुशी-खुशी दौड़कर आती हैं। एक नाम नई ज़िंदगी की शुरुआत का प्रतीक होता है, और टीम के पास कुछ पसंदीदा नाम हैं, लेकिन वे जानना चाहते हैं कि आप क्या सोचते हैं।

इस प्यारी गधी का नाम रखने में हमारी मदद करने के लिए आपका धन्यवाद!