
सोलापुर बचाव दल को कॉल आई, जिसमे कॉलर ने एक कुत्ते के बारे में ज़रूरी जानकारी दी कि उसके शरीर में साही के बड़े बड़े कांटे चुभे हुए हैं और वह पीड़ा में है। मौके पर पहुँच कर बचावदल ने उसे पहले बेहोश किया और फिर आपातकालीन सर्जरी के लिए उसे निकटतम फ़ील्ड ऑफ़िस ले गए। उसके कंधे में तीन कांटे गहराई से धंसे हुए थे, लेकिन इससे कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ था, और टीम को यह जानकर खुशी हुई कि वह उनके पूर्व रोगियों में से एक था, जिसकी पहले ही नसबंदी हो चुकी थी। दर्द निवारक दवा, टीकाकरण, विटामिन, आराम और, ज़ाहिर है, भरपूर मात्रा में भोजन के साथ, बूढ़ा कुत्ता जल्द ही ठीक हो गया और अपने गाँव वापस चला गया।
कृपया आज ही एनिमल राहत को दान देकर किसी अन्य पशु को आवश्यक सहायता दिलाने में मदद करें।