इस बेबस फसे हुए सांप को तत्काल मदद की ज़रूरत थी

लापरवाही से फेंका गया कोलतार एक सांप के लिए मौत का जाल बन गया था, जो इस सख्त हो रहे पदार्थ में फंस गया था और यह उसकी त्वचा को खींच रहा था और उसकी सांसों को रोक रहा था। लेकिन एक दयालु व्यक्ति जानता था कि उसे मदद के लिए किसे कॉल करना चाहिए। एनीमल राहत का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने इस सांप को हल्का सा बेहोश कर कोलतार को तोड़ने का काम शुरू किया, जिसमें वह सांप फंसा था। सुरक्षित तरीके से कोलतार से निकालने के बाद उसे नजदीकी फील्ड ऑफिस में ट्रांसफर किया गया और फिर टीम ने घंटों की मेहनत से उसके शरीर पर जमे हुए कोलतार को नारियल के तेल से धीरे-धीरे साफ किया। जब उन्होंने उस हानिकारक पदार्थ का हर निशान हटा दिया, तो रेस्क्यू दल ने उसे उस जगह वापस छोड़ दिया जहां से उसे ढूंढा था और उसे जंगल में जाने दिया।