Position Objective:

  • Animal Rahat की ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने, मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने और संस्था के कार्यों के बारे में जनता में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया और जनसंपर्क की रणनीतियाँ तैयार करें और उन्हें लागू करें।
  • फ़ोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और एडिटिंग टूल्स की मदद से प्रभावशाली सामग्री तैयार करें, जो Animal Rahat के ऑनलाइन दर्शकों और मीडिया के ज़रिए इसके प्रभाव को बढ़ाए। साथ ही, आंकड़ों का विश्लेषण करके भविष्य की रणनीतियों और जनसंपर्क प्रयासों को बेहतर बनाएं।

नियुक्ति की अवधि:

फुल टाईम

सुपरवाईजर

मुख्य संचालन अधिकारी (सीईओ)

स्थान: मुंबई या सांगली

मुख्य ज़िम्मेदारियाँ और कर्तव्य:

सोशल मीडिया:

  • जहाँ-जहाँ Animal Rahat की सोशल मीडिया पर उपस्थिति है, वहाँ के लिए सामग्री तैयार करने हेतु फ़ोटोग्राफ़ी, वीडियोग्राफ़ी और एडिटिंग टूल्स का उपयोग करें, ताकि उसके अभयारण्यों और अन्य कार्यों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।.
  • ऐसे पोस्ट डिज़ाइन करें, लिखें और शेड्यूल करें जो Animal Rahat के दर्शकों को जोड़ें, उसकी पहलों को बढ़ावा दें और उसके अभयारण्यों में रह रहे और बचाए गए पशुओं की कहानियों को उजागर करें।
  • टिप्पणियों, संदेशों और पूछताछों का उत्तर दें, और एक सकारात्मक व सहयोगपूर्ण ऑनलाइन उपस्थिति बनाए रखें।
  • सोशल मीडिया प्रदर्शन पर नज़र रखें और उसका विश्लेषण करें, उपयोगी जानकारियाँ साझा करें और सुधार के लिए रणनीतियाँ विकसित करें।
  • हमारी पहुंच और सहयोग बढ़ाने के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लुएंसर्स), साझेदारों और अन्य सहयोगियों की पहचान करें और उनसे सक्रिय रूप से जुड़ें।
  • फ़ोटो और वीडियो के उपयोग से जुड़ी कानूनी शर्तों को समझें और उनका पालन करें।

जनसंपर्क:

  • मीडिया को प्रस्तुत करने के लिए Animal Rahat के बचाव कार्यों और अन्य प्रयासों से जुड़ी कहानी के विचारों की पहचान करें।
  • पत्रकारों से संबंध बनाकर और फ़ॉलो-अप कॉल करके समाचारों को प्रकाशित या प्रसारित करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
  • समाचार विज्ञप्तियाँ और मीडिया पिच तैयार कराने तथा उनके अनुवाद का समन्वय करें।
  • यह सुनिश्चित करें कि सभी फ़ोटो और वीडियो सामग्री मीडिया पिच के लिए आवश्यकतानुसार तैयार हों।
  • Build, maintain and manage all contact databases for the media outreach.
  • हर मीडिया पिच के लिए लक्षित संपर्कों की सूची तैयार करें।

अन्य :

  • सामग्री विकसित करने के लिए Animal Rahat की साइटों पर नियमित रूप से और आवश्यकता अनुसार यात्रा करें।
  • आउटरीच रणनीति से जुड़ी विचार-मंथन बैठकों में भाग लें और उपयोगी सुझाव दें।
  • दस्तावेज़ों, फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी का साफ़, स्पष्ट और ठीक तरह से लेबल किया हुआ रिकॉर्ड बनाए रखें।
  • पर्यवेक्षक द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को भी पूरा करें।

योग्यता:

  • संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री।
  • उत्कृष्ट फ़ोटोग्राफ़ी, वीडियोग्राफ़ी और एडिटिंग कौशल, साथ ही संबंधित तकनीकी जानकारी।
  • मजबूत लेखन और कहानी कहने का कौशल, साथ ही प्रभावशाली दृश्यों को पहचानने की समझ।
  • सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी में सिद्ध अनुभव।
  • पशु कल्याण से जुड़े मुद्दों की जानकारी और पशुओं के प्रति करुणा को बढ़ावा देने के प्रति जुनून।
  • स्वतंत्र रूप से काम करने, विभिन्न परियोजनाओं का प्रबंधन करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने की क्षमता।
  • रचनात्मक सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता।
  • शाकाहारी और पशु-मित्र जीवनशैली का पालन।
  • Animal Rahat के सिद्धांतों का समर्थन और विभिन्न मुद्दों पर संस्था के विचारों को पेशेवर तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता।

इस पद के लिए आवेदन करने हेतु, कृपया अपना बायोडाटा या सीवी [email protected] पर भेजें।