अब रचना और उसके प्यारे से बच्चे फ़ीनिक्स के सामने सबसे बड़ी “मुश्किल” बस इतनी है कि वे हरी भरा खान चरें या खेलें क्योंकि दोनों ही उनके लिए नए अनुभव हैं।

हमारी टीम के लिए सबसे भावुक और संतोषजनक पल वह होता है, जब किसी बैल के कंधों से भारी जुआ, किसी घोड़े की पीड़ादायक लगाम, या किसी गधे के सिर से ईंट ढोने का बोझ हमेशा के लिए हटा दिया जाता है। रचना के लिए यह रिटायरमेंट और भी खास रही, क्योंकि जल्द ही उसने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम फ़ीनिक्स रखा गया। का स्वागत किया। गुंडलपेट सैंकचूरि में उसे आराम, उपचार और सुरक्षित माहौल मिला, जहाँ वह अपने बच्चे की देखभाल कर सकी। एक ऐसी आज़ादी, जिसकी हर पशु हकदार है।

गधे भी सम्मान के हकदार हैं और उन्हें आरामदायक ठिकाने चाहिए जहां वह चिंता मुक्त जीवन जी सकें।