जंग लगी एक सीढ़ी की निचली पायदान पर एक कुत्ता डर से कांपते हुए चिपका हुआ था। नीचे सिर्फ कुछ इंच दूर गंदा पानी था, जो कभी भी उसे अपनी चपेट में ले सकता था।

एनिमल राहत के रेस्क्यू टीम सदस्य के लिए यह बेहद नाज़ुक स्थिति थी, उसे 30 फीट गहरे कुएं में उतरकर इस तरह कुत्ते तक पहुँचना था कि वह डरकर नीचे न गिर जाए। बहुत सावधानी से उसने उसे जाल (नेट) में सुरक्षित पकड़ा और टीम ने मिलकर उसे धीरे-धीरे ऊपर खींच लिया। डरी सहमे और घबराये उसे उस मादा कुत्ते को जब ज़मीन पर उतारा गया तो वह स्वयं को सुरक्षित हाथों में पाकार धीरे-धीरे शांत और सहज होने लगी। सौभाग्यवश उसे कहीं कोई चोट नहीं आई।
बाद में एनिमल राहत के फील्ड ऑफिस में उसे आराम दिया गया, जहाँ वह समझ पाई कि अब वह सुरक्षित है। कुछ समय बाद उसकी नसबंदी सर्जरी, टीकाकरण हुआ और फिर उसे उसे उसके समुदाय में वापिस छोड़ दिया गया जहाँ लोगों ने उसकी देखभाल करने और उसे सुरक्षित रखने का वादा किया।