
युवा शिक्षार्थियों के साथ करुणामय नागरिक कार्यक्रम को साझा करने के अवसरों की तलाश में, कर्मचारियों ने राजारामबापू प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ मिलकर बच्चों के लिए अपनी कार्यशाला में एक विशेष मानवीय शिक्षा पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चे पशुओं की मदद करने के लिए कुछ करने के लिए उत्साहित थे, जैसे आतिशबाजी रहित दिवाली मनाना जिससे पशुओं को बम पटाखों के आघात से बचाया जा सके और पतंबाज़ी में माँझे का इस्तेमाल न करना, जो पक्षियों के पंखों को काट देता है । वे हमारे बचाव वीडियो को देखकर आश्चर्यचकित थे, जो महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इस पाठ्यक्रम को लेने वाले कई छात्रों को याद था कि उन्होंने क्या सीखा था और बाद में उन्होंने मुसीबत में फसे पशुओं की मदद करने के लिए एनिमल राहत टीम को बुलाया।