
हाल ही में एनीमल राहत की संस्थापक इंग्रिड न्यूकिर्क जब रानापुर सैंक्चुअरी से सांगली जा रही थीं, तो रास्ते में उन्होंने एक चिकन ट्रांसपोर्ट ट्रक देखा। ट्रक में सैकड़ों मुर्गियां नहीं थीं—सिर्फ एक अकेली मुर्गी थी। ड्राइवर से बात करने पर पता चला कि बाकी सभी मुर्गियों को पहले ही कत्ल के लिए उतार लिया गया था, और यह छोटी सी जान पीछे छूट गई थी। डर से सहमी इस मुर्गी को इंग्रिड और टीम ने अपने साथ सैंक्चुरी ले आए। वहां पहुंचते ही, जब उसने बाकी बचाए गए मुर्गों को देखा, तो उसकी आंखों में नई चमक आ गई। चेकअप के बाद उसका नाम रखा गया जानकी, और अब वह पूरी तरह से आज़ाद है, दोस्तों के साथ, खुले मैदान में, सुरक्षित और खुश भी।
जानकी अब सिर्फ जी नहीं रही है, वह ज़िंदगी का आनंद उठा रही है।