एनिमल राहत टीम 50 से ज़्यादा समर्पित पशु-देखभाल करने वाले लोगों से बनी है। एनिमल राहत टीम 50 से ज़्यादा समर्पित पशु-देखभाल करने वाले लोगों से बनी है। इनमें पशु चिकित्सक, पशु चिकित्सा सहायक, स्काउट और अन्य लोग शामिल हैं, जो पूरे मन से पशुओं के लिए काम करने को तैयार रहते हैं। ये सभी मिलकर महाराष्ट्र भर में पशुओं की ज़िंदगी बेहतर बना रहे हैं, उन्हें खतरे से बचाते हैं, बीमार और घायल पशुओं का इलाज करते हैं, लोगों को अच्छी पशु-देखभाल के तरीकों की जानकारी देते हैं, औरअभयारण्यों को बचाए गए और सेवानिवृत्त पशुओं के लिए शांतिपूर्ण जगह बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। नीचे दिए गए स्टाफ के बारे में पढ़कर टीम के कुछ सदस्यों को बेहतर तरीके से जान सकते हैं।

पूरा एनिमल राहत स्टाफ अभयारण्य में एक साथ इकट्ठा होता है।

पशु चिकित्सक

डॉ. राकेश चित्तोड़ा एक गधे के बच्चे को प्यार से दुलारते हुए

डॉ. राकेश चित्तोड़ा 2013 से एनिमल राहत से जुड़े हुए हैं। वे दूसरे पशु चिकित्सकों और पशु चिकित्सा सहायकों को उनके काम के तकनीकी पहलुओं में सहयोग देते हैं और एनिमल राहत की दो पशु कल्याण इकाइयों की निगरानी करते हैं। वे कई पशुओं को बचाने के अभियानों और उनके बाद की चिकित्सा प्रक्रिया में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं।
डॉ. चित्तोड़ा सामुदायिक नसबंदी कार्यक्रम का नेतृत्व भी करते हैं, जिसके तहत अब तक 2,000 से ज़्यादा कुत्तों की नसबंदी या बधियाकरण किया जा चुका है—इनमें 20 से अधिक गांवों की पूरी कुत्तों की आबादी भी शामिल है! घोड़ों, खच्चरों और गधों पर केंद्रित काम से शुरुआत करने के बाद, पशु कल्याण के क्षेत्र में दस साल से भी ज़्यादा का अनुभव लेकर डॉ. चित्तोड़ा इस बात के लिए आभारी हैं कि अब वे एनिमल राहत के ज़रिए कई तरह के पशुओं की मदद कर पा रहे हैं।

डॉ. नरेश उप्रेती बचाए गए बैल कैरो के साथ खड़े हैं, जिन पर उन्होंने प्यार से हाथ रखा हुआ है। कैरो अब सैंक्चुरी में सुरक्षित रहता है।

डॉ. नरेश उप्रेती 2012 में एनिमल राहत से जुड़े और अब संगठन के मुख्य संचालन अधिकारी (चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर) के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन भारत में पशुओं की मदद करने का उनका सफर 2004 से शुरू हुआ था। उन्हें तरह-तरह के पशुओं—सांपों से लेकर हाथियों तक—के साथ काम करने का अवसर मिलना बहुत अच्छा लगता है, और उन्हें उनके व्यवहार का अध्ययन करना खासतौर पर पसंद है।
उनकी वर्षों की विशेषज्ञता और बारीक समझ उनके रोज़मर्रा के काम में काम आती है, जिससे वे पशु चिकित्सा, समुदाय, शिक्षा, सैंक्चुरी और प्रशासनिक टीमों का मार्गदर्शन करते हैं—यही टीमें एनिमल राहत को चलाती हैं और हर साल और अधिक पशुओं और समुदायों की मदद करने के लिए इसका विस्तार करती हैं।

डॉ. चेतन यादव सैंक्चुरी में वहां रहने वाले बछड़े महादेव के साथ खड़े हैं।

डॉ. चेतन यादव एनिमल राहत की टीम में पशु चिकित्सक के रूप में शामिल होने से पहले दस साल से ज़्यादा समय तक पशु कल्याण के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। अब वे यह सुनिश्चित करते हैं कि एनिमल राहत की पशु चिकित्सा सेवाएं उच्चतम स्तर की हों।इसके तहत वे पशु चिकित्सा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें नसबंदी जैसे शल्य चिकित्सा कौशल सिखाने में भी मदद करते हैं—खासकर एनिमल राहत केसामुदायिक कुत्तों की नसबंदी कार्यक्रम के ज़रिए। वे सरकारी पशु चिकित्सकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी करते हैं, ताकि वे बैलों और भैंसों जैसे बड़े पशुओं की मानवीय तरीके से नसबंदी करने की सर्वोत्तम प्रक्रियाएं सीख सकें। पशुओं के प्रति उनका प्रेम ही उन्हें इस क्षेत्र में लाया, और वे अपना खाली समय भी ज़रूरतमंद आवारा पशुओं की देखभाल में लगाते हैं।

स्काउट्स

एनिमल राहत के स्काउट अजीत मोटे एक गाय को प्यार से सहला रहे हैं, वहीं पास में मौजूद सड़क के कुत्ते उनके लाए हुए बिस्किट्स खा रहे हैं।

एनिमल राहत के स्काउट्स बीमार, घायल, फंसे हुए या किसी भी तरह से संकट में पड़े पशुओं की तलाश में क्षेत्र का मोटरसाइकल से गश्त करते हैं। वे तुरंत सहायता प्रदान करते हैं और अगर मामला गंभीर हो, तो एनिमल राहत की पशु चिकित्सा टीम को मौके पर बुलाते हैं या फिर पशु को इलाज के लिए एनिमल राहत के कार्यालय ले जाते हैं। स्काउट्स अवैध यातना उपकरणों के इस्तेमाल या किसी भी तरह की क्रूरता पर भी नज़र रखते हैं। ऐसी स्थिति में वे उसे तुरंत रोकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेते हैं। स्काउट्स, एनिमल राहत के काम का अहम हिस्सा हैं। इनके चलते ऐसे कई पशुओं को ज़रूरी देखभाल मिल पाती है, जिनकी तकलीफ़ को शायद कोई देख ही नहीं पाता।

अन्य स्टाफ

प्रभाकर कोली सैंक्चुरी में रहने वाले बैल लखन के साथ खड़े हैं।

प्रभाकर कोली 2007 से सांगली में स्थित एनिमल राहत की सैंक्चुरी के देखभालकर्ता हैं। वे इस सैंक्चुरी और इसके निवासियों की संख्या के धीरे-धीरे बढ़ते सफर के गवाह रहे हैं और इस बदलाव को नज़दीक से देखने का आनंद लेते हैं। सैंक्चुरी के निवासियों को खाना खिलाना, उन्हें संवारना, घुमाने ले जाना और ताज़ा पानी देना उनके रोज़ाना के काम का हिस्सा है। वे हर निवासी के साथ अच्छा समय बिताते हैं, उनकी पसंद-नापसंद और ज़रूरतों को समझते हैं, और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि सैंक्चुरी में नए शामिल हुए कर्मचारी भी उनके ज़िम्मे जिन पशुओं की देखभाल है, उन्हें अच्छे से जान और समझ लें।

कौस्तुभ पोल सैंक्चुरी में रहने वाले कुत्ते टॉमी को गोद में उठाए हुए हैं।

कौस्तुभ पोल के जीवन उद्देश्य है जितना हो सके उतने पशुओं को बचाना और उनका पुनर्वास करना—और वे 2012 में एनिमल राहत की टीम में शामिल होने के बाद से यही काम कर रहे हैं। वे अक्सर बचाव अभियानों में मदद करते हैं, लेकिन एक पशु कल्याण निरीक्षक के रूप में उनकी ज़्यादातर जिम्मेदारी यह होती है कि वे समय रहते पशुओं के प्रति क्रूरता की घटनाओं को पहचानें और रोकथाम करें। अपने कई अन्य कार्यों के अलावा, वे चीनी मिलों का दौरा कर यह जांचते हैं कि वहां बैलों के गले में कील जैसे अवैध यातना उपकरणों का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है, पुलिस के साथ मिलकर बैलगाड़ी दौड़ों को रोकने में मदद करते हैं, और पारंपरिक पशु बलि को समाप्त करने के लिए अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।